छतीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 83 लाख की ठगी, साइबर ठगों ने दवा कारोबारी को बनाया शिकार

दुर्ग न्यूज धमाका – जिले में एक दवा कारोबारी से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 83 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए 42 लाख रुपए खाते में होल्ड कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

एएसपी भिलाई सुखनंदन राठौर ने बताया कि, दवा कारोबारी को एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने का ऑफर मिला था। उसमें उसे अधिक मुनाफा देने का वादा किया गया था। शुरुआती निवेश पर मुनाफा मिलने से उनका विश्वास बढ़ा, फिर अपनी बचत से 83 लाख रुपए निवेश कर दिए। इसके बाद न तो उसे लाभ मिला और न उसके निवेश के पैसे लौटाए गए। जैसे ही उसे ठगी का एहसास हुआ, उसने हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर केस दर्ज कराया।

पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध खातों से 42 लाख रुपए होल्ड कर दी। साइबर क्राइम टीम ने बैंक खातों और संदिग्ध लेन-देन को ट्रैक किया है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

ठगी होने पर 1930 में करें कॉल

दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर सतर्क रहें। ऑनलाइन निवेश करने से पहले प्लेटफॉर्म की प्रामाणिकता की जांच कर लें। उसके बाद ही उसमें निवेश करें। किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या ईमेल से सावधान रहें। एएसपी सुखनंदन राठौर ने कहा कि, साइबर ठगों से सावधान रहें।किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत 1930 या स्थानीय पुलिस से संपर्क कर सकते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!