छतीसगढ़धमतरी

नौकरी लगाने के नाम पर ठगी : मंत्रालय में पोष्टिंग का दिया झांसा, 5 लाख वसूलने वाला गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

कुरुद न्यूज धमाका –  छत्तीसगढ़ के कुरूद में मंत्रालय में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 4 लाख 93 हजार रुपये का धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि कुरूद के रहने वाले राकेश कुमार देवांगन निवासी कुरूद ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, 20 जुलाई 2018 से 21 अप्रैल 2019 के बीच मेरे परिचित विवेक पटनायक के माध्यम से चंद्रकांत सिन्हा जो कि मंत्रालय में सहायक ग्रेड 3 में पदस्थ था। उसने चंद्रकांत सिन्हा के द्वारा विधि-विभाग में काउंसलर पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख रुपये मांगे थे। जिस पर उनके द्वारा चंद्रकांत सिन्हा और विवेक पटनायक को 4 लाख 93 हजार रुपये अलग-अलग किस्तों में दी गई। वहीं नौकरी नहीं लगने पर दोनों से पैसा वापस मांगने पर घुमाया जा रहा था, जिसपर धोखाधड़ी का एहसास हुआ।

10 हजार नगद और मोबाइल किया गया जब्त

प्रार्थी की शिकायत पर कुरूद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई। इस दौरान मुखबिर से सूचना पर आरोपी को मठपुरैना रायपुर से गिरफ्तार किया गया। वहीं एक आरोपी ने बताया कि वह 2010 से 2018 तक मंत्रालय में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ था। उसी दौरान विवेक पटनायक ने राकेश देवांगन से परिचय कराया था। जिसको मंत्रालय के विधि-विभाग ने सहायक विधि कांउसलर पद पर भर्ती के लिए पांच लाख रुपये की मांग की थी। फिलहाल, कुरूद पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल और नगदी रकम 10 हजार रुपये जब्त की है। आरोपी चंद्रकात सिन्हा निवासी छुरा जिला गरियाबंद को न्यायिक रिमांड पर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!