छतीसगढ़सुकमा

सुकमा में वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा,उप चुनाव में हार के बाद पसरा है सन्नाटा, यही स्थिति रही तो ख़त्म हो जाएगी पार्टी

सुकमा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने उपचुनाव में हार को लेकर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि, रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में हारने के बाद कांग्रेस में सन्नाटा पसर गया है। कोई भी नेता हार की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता है। आगे कश्यप ने कहा कि, यदि कांग्रेस का यही हाल रहा तो पार्टी पूरी तरह ख़त्म हो जाएगी।

प्रदेश के वन मंत्री कश्यप ने कहा कि, पिछले साल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी हार देखी है। कांग्रेस केवल 35 सीटों पर ही सिमटकर रह गई जबकि 54 सीटों के साथ भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा को वोट प्रतिशत भी सबसे ज्यादा मिला उसके बाद भी लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत अपने दिग्गज पूर्व मंत्रियों को मैदान में फिर उतारा था।

कांग्रेस के दिग्गज भी पार्टी नहीं बचा पाए 

भूपेश बघेल खुद राजनांदगाँव, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद , पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया और राहुल गांधी के करीबी जो विधायक जेल में है, वह भी लड़े। लेकिन कांग्रेसी दिग्गज लोकसभा का चुनाव हार गए कश्यप ने कहा कि,  रायपुर दक्षिण के उपचुनाव के दौरान कांग्रेस नेता यह दावे कर रहे थे कि, भाजपा की सरकार काम नहीं कर रहा है। काम नहीं हो रहा है, तो रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में जितना कांग्रेस को वोट नहीं मिला। उससे ज्यादा की लीड के साथ भाजपा ने उपचुनाव जीता है।

यही दुर्गति रही तो ख़त्म हो जाएगी कांग्रेस 

प्रदेश के वन मंत्री कश्यप ने कटाक्ष करते हुए कहा कि, लगातार हार के बाद कांग्रेस में सन्नाटा पसर गया है। कांग्रेस पूरी तरह से हताश-निराश हो गई है और जनता के द्वारा नकारी गई पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि, विपक्ष के रूप में कांग्रेस सिर्फ हिंसा फ़ैलाने का प्रयास किया है। जनता बार-बार कांग्रेस के गाल पर तमाचे पर तमाचे मार रही है। लेकिन कांग्रेस में कोई भी हार की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। कांग्रेस की ऐसी की दुर्गति रही तो पूरी तरह ख़त्म हो जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!