छतीसगढ़कोंडागांव

एक्शन में प्रभारी सचिव भीम सिंह: स्कूल और अस्पताल का औचक निरीक्षण, बेहतर सुविधाओं के दिए निर्देश

फरसगांव स्कूल और अस्पताल का औचक निरीक्षण करते प्रभारी सचिव

कोंडागांव न्यूज धमाका – जिले के प्रभारी सचिव भीम सिंह ने मंगलवार को फरसगांव क्षेत्र के स्कूलों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को सुविधाएं सुधारने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों की स्थिति पर फोकस

प्रभारी सचिव सबसे पहले फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने दवाइयों के स्टॉक की स्थिति की जांच की। साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि आपातकालीन दवाएं हमेशा उपलब्ध रहें और स्टॉक की नियमित निगरानी की जाए।

स्कूलों में छात्राओं से संवाद, समस्याएं सुनीं

इसके बाद उन्होंने कन्या हाई स्कूल और पीएम श्री अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने पालक संघ की बैठक में भाग लेकर पालकों और छात्राओं से सीधे संवाद किया। छात्रावास की स्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं पर फीडबैक लेते हुए उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

पालकों की मांग पर उन्होंने:

  • पीएम श्री विद्यालय के लिए सड़क मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
  • हाई स्कूल के लिए नए भवन के निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की।

प्रशासनिक अमला रहा साथ

निरीक्षण के दौरान कोंडागांव कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम अश्वन कुमार पुषाम, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!