छतीसगढ़राजनांदगांव

पति ने पत्नी की हत्या,आरोपी पति गिरफ्तार

पत्नी के चरित्र पर शंका करता था पति… रात में एक बार फिर हुआ झगड़ा और कर दिया सब कुछ खत्म

राजनांदगांव न्यूज धमाका – बागनदी पुलिस ने चरित्र संदेह पर पत्नी की धारदार हथियार से हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 32 वर्षीय पत्नी को मौत की नींद सुलाने के बाद आरोपी पति द्वारका यादव भाग निकला था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारका अपनी पत्नी सावित्री यादव के साथ पिछले एक साल से बागनदी में देव सिंह पडौती के मकान पर किराये में रह रहा था। हत्या से पहले पति पत्नी में विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आरोपी ने गले और चेहरे में वारकर हत्या कर फरार हो गया।

घटना मंगलवार रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच की है। जब पति-पत्नी में रोज की तरह विवाद हो रहा था। बगल में रहने वाले अमित मलिक ने रात करीब 11 बजे बागनदी पुलिस को हत्या की सूचना दी।

पड़ोसी अमित ने बताया कि पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था। बीती रात भी लड़ाई हो रही थी। आए दिन लड़ाई झगड़ा होने के कारण उसने ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद जब अमित आवाज नहीं आने पर बाहर आया तो घर की लाइट जल रही थी, दरवाजा भी खुला था।

द्वरका को आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो वो भीतर गया, जहां सावित्री खून से लथपथ खाट में अचेत अवस्था में पड़ी थी। सावित्री के पति द्वारका घर पर नहीं था। मकान मालिक को सूचना देने के बाद दोनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश का पीएम कराया। पति द्वारका को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें द्वारका ने चरित्र पर शंका को लेकर पत्नी की टंगिया मारकर हत्या करना बताया।

बागनदी थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा ने बताया कि आरोपी द्वारका यादव छुरिया ब्लाक के ग्राम गेरूघाट का मूल निवासी है। पिछले एक साल से वह बागनदी में किराये के मकान में रह रहा था। उसे विधिवत गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!