छतीसगढ़रायगढ़

आगजनी कांड का खुलासा: वाहनों को जलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, बदले की नीयत से रची थी साजिश

रायगढ़ न्यूज धमाका – खरसिया के शुभम लॉज के बाहर खड़ी दो वाहनों को आग लगाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. पुरानी रंजिश के कारण अनिश अग्रवाल (24 वर्ष) ने अपने दो साथियों अमृत ठाकुर (20 वर्ष) और आकाश सूर्यवंशी (24 वर्ष) के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपियों को उनके गृह नगरों से हिरासत में लेकर लाया गया है.

क्या है मामला

प्रार्थी केशव छपारिया ने 16 दिसंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके लॉज के नीचे खड़ी हीरो मेस्ट्रो स्कूटी और लॉज में ठहरे गुरदीप सिंह की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को किसी ने रात करीब 12:20 बजे आग के हवाले कर दिया. इस आगजनी से दोनों वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए, जिनकी कुल कीमत ₹1,15,000 थी. रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

ऐसे हुआ खुलासा

एसपी दिव्यांग कुमार पटेल ने घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल को अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया. एसडीओपी ने थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू और उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में एक टीम बनाई. पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और साइबर सेल की मदद से संदिग्धों के मोबाइल लोकेशन का विश्लेषण किया. इस जांच में घटना के समय मुख्य आरोपी अनिश अग्रवाल का लोकेशन खरसिया के आसपास पाया गया. पुलिस की टीम ने उसे उसके निवास स्थान बेमेतरा से हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उसने अपने साथियों अमृत ठाकुर और आकाश सूर्यवंशी का नाम उजागर किया, जिन्हें भी उनके गृह ग्राम में पुलिस टीम ने दबिश देकर पकड़ा.

वारदात का कारण और साजिश

अनिश अग्रवाल ने पूछताछ में खुलासा किया कि प्रार्थी से रकम और सामान वापस न मिलने की रंजिश में उसने बदले की नीयत से यह साजिश रची. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी के घर के पास स्कूटी में पेट्रोल डालकर आग लगाई, ताकि टंकी फटने से बड़ा नुकसान हो सके.

पुलिस की कार्रवाई और सख्त संदेश

पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई बेलेनो कार (UK-07-DY-6700), घटनास्थल पर पहने कपड़े और जूते जब्त किए हैं. आज दोपहर पुलिस टीम ने आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर घटना का री-क्रिएशन भी कराया गया. मामले में धारा 326(छ), 3(5) बीएनएस की धाराएं जोड़ते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हे कल रिमांड पर भेजा जावेगा.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. अनिश अग्रवाल पिता सुनील अग्रवाल (24 वर्ष), निवासी नांदघाट, जिला बेमेतरा.
  2. अमृत ठाकुर पिता संतोष ठाकुर (20 वर्ष), निवासी नांदघाट, जिला बेमेतरा.
  3. आकाश सूर्यवंशी पिता बैशाखू सूर्यवंशी (24 वर्ष), निवासी चिंगराजपारा, बिलासपुर.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!