छतीसगढ़अंबिकापुर

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौके पर मौत

अंबिकापुर न्यूज धमाका – में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. रविवार की शाम सीतापुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. इस हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक़, हादसा सीतापुर थाना क्षेत्र के सीतापुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग NH-43 पर हुआ है. लखनपुर गुमगा निवासी विनोद पैकरा अपने दो दोस्तों के साथ सीतापुर से काराबेल की ओर जा रहे थे. इसी बीच शाम करीब 6.30 बजे काराबेल पुल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दो युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए. वहीँ, एक युवक पुल के नीचे गिर गया.

हादसे में तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गयी. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गयी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक़, एक युवक रायगढ़ में जिंदल कंपनी में काम करता था. अन्य युवक की पहचान विनोद कुमार पैकरा के रिश्तेदार मुनेश पैकरा (30 साल) निवासी पोपरेंगा और भावी शरण पैकरा (42 साल) निवासी पोपरेंगा, बतौली के रूप में हुई है.

पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीँ हादसे के बाद ड्राइवर वाहन लेकर भाग गया. मामले की जांच की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!