छतीसगढ़मरवाही

तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने मासूम को रौंदा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत…

तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने मासूम को एक नहीं, दो बार रौंदा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत…

मरवाही न्यूज धमाका – हिट एंड रन मामले में तीन साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. बोलेरो की चपेट में आए बच्चे ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया. बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना जिले के धनपुर ग्राम पंचायत के चितवाही गाँव के मुख्य मार्ग में किराना दुकान के पास हुआ. मरवाही की तरफ से पेण्ड्रा जा रहे बोलेरो के चालक ने तीन वर्षीय धनंजय सिंह को चपेट में ले लिया.

मृत बच्चे के रिश्तेदार के अनुसार, बोलरो चालक ने एक नही बल्कि दो बार बच्चे को रौंदा. पहली बार जब बच्चे के ऊपर गाड़ी चढ़ी तब वह जीवित था. इसके बाद बैक लेते हुए चालक ने फिर से बच्चे पर गाड़ी चढ़ा दी. घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया.

दुर्घटना में बच्चे को गंभीर चोट आई. आनन-फानन में परिजन बच्चों को लेकर गौरेला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत की खबर सुनने के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!