छतीसगढ़कोरबा

बीएमओ को हटाए जाने का स्वास्थ्य कर्मियों ने किया विरोध, स्वास्थ्यकर्मी फेडरेशन की चेतावनी, कहा- वापस बहाली न होने पर करेंगे हड़ताल

कोरबा न्यूज़ धमाका – कटघोरा के खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. रूद्रपाल सिंह को पद से हटाए जाने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि डॉ. रूद्रपाल को बिना उचित कारण हटाना अनुचित है और यह उनके मनोबल को हतोत्साहित करने वाला कदम है.

रविवार को कटघोरा में छत्तीसगढ़ स्वास्थ्यकर्मी फेडरेशन की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें फेडरेशन ने कोरबा जिला प्रशासन से डॉ. रूद्रपाल को तुरंत बीएमओ के पद पर बहाल करने की मांग की. फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे सामूहिक अवकाश और धरना प्रदर्शन करेंगे. संघ ने कहा कि अगर उनकी मांगे फिर भी पूरी नहीं हुईं तो छत्तीसगढ़ स्वास्थ्यकर्मी फेडरेशन बेमियादी हड़ताल पर जाएगा. इस विरोध प्रदर्शन से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

स्वास्थ्यकर्मी फेडरेशन के इस कदम से प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है, और डॉ. रूद्रपाल को पद पर बहाल करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में भारी रोष है. अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!