छतीसगढ़रायपुर

मेकाहारा अस्पताल का बदलेगा स्वरूप: 700 बेड का एकीकृत अस्पताल बनाने की तैयारी, स्वास्थ्य मंत्री ने ली बैठक

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सोमवार को नया रायपुर स्थित मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और राज्य की निर्माण एजेंसियों की बैठक ली। इस बैठक में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) के जीर्णोद्धार, नए निर्माण कार्य और 700 बेड के एकीकृत अस्पताल के निर्माण पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मंत्री जायसवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्रीय कैंसर संस्थान, चिकित्सा छात्रों के हॉस्टल और सिकलसेल संस्थान के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी और मरीजों को आधुनिक इलाज की सुविधाएं मिल सकेंगी।

इसके साथ ही अस्पताल के फायर फाइटिंग सिस्टम के निर्माण और सुधार कार्यों पर भी चर्चा की गई। मंत्री जायसवाल ने अधिकारियों को सुरक्षा और आपातकालीन प्रबंधन के मद्देनजर तुरंत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग राज्य के सबसे बड़े अस्पताल को एक नए और आधुनिक स्वरूप में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिखा राजपूत, सीजीएमएससी प्रबंध संचालक रितेश अग्रवाल, मेडिकल कॉलेज रायपुर के डीन डॉ. विवेक चौधरी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!