छतीसगढ़बलरामपुर

सरकारी स्कूल के शिक्षक की बर्बरता, 9 वीं कक्षा के छात्र को मारा चांटा, कान का फटा पर्दा  

the teacher slapped the student

बलरामपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की बर्बरता सामने आई। शिक्षक ने 9 वीं कक्षा के छात्र को चांटा मारा, जिससे छात्र के कान का पर्दा फट गया। बच्चे की गलती सिर्फ इतनी सी थी कि, वह अपनी शर्ट का आस्तीन मोड़ कर स्कूल पहुंचा था। यह पूरा मामला वाड्रफनगर के पण्डरी हायर सेकंडरी स्कूल का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में 9 वीं कक्षा का छात्र अपनी शर्ट का आस्तीन मोड़ कर स्कूल पहुंच गया था। इससे शिक्षक चक्रधारी सिंह ने गुस्से में आकर छात्र की पिटाई कर दी। शिक्षक ने छात्र को चांटा मारा, जिससे उसके कान का पर्दा फट गया। 

डॉक्टरों ने की कान का पर्दा फटने की पुष्टि

जब परिजन छात्र को अस्पताल लेकर गए तो वहां पर डॉक्टरों ने छात्र के कान का पर्दा फटने की पुष्टि की। फिलहाल डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद छात्र को घर भेज दिया है। अब देखना यह होगा कि, शिक्षक की इस बर्बरता पर शिक्षा विभाग क्या कार्रवाई करता है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!