छतीसगढ़बिलासपुर

सड़कों को मवेशी मुक्त करने रोड मैप बना रही सरकार, हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

सड़कों को मवेशी मुक्त करने रोड मैप बना रही सरकार, हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

बिलासपुर न्यूज धमाका – प्रदेश में नेशनल और स्टेट हाईवे समेत सड़कों को मवेशी मुक्त करने के लिए रोड मैप बनाने को लेकर जनहित याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अपने पूर्व आदेश के परिपालन की जानकारी मांगी। शासन की ओर से कहा गया कि अतिक्रमण हटाया जा रहा है। साथ ही सड़क सुरक्षा गाइडलाइन तैयार की जा रही है।

मामले की सुनवाई के दौरान शासन की ओर से कहा गया कि आवारा मवेशियों से सड़कों को मुक्त करने और सटीक कार्य योजना को लेकर बनाई जाने वाली एसओपी का ड्राफ्ट फाइनल किया जा रहा है। बता दें कि कोर्ट ने पिछली सुनवाई में राष्ट्रीय राजमार्गों और सड़कों पर आवारा पशुओं की समस्या को रोकने के लिए हाईकोर्ट ने रोड मैप बनाने के आदेश दिए थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!