छतीसगढ़रायपुर

नगरीय निकाय कर्मियों के लिए खुशखबरी : अब हर महीने 1 तारीख को मिला करेगा वेतन, सरकार ने लिया बड़ा निर्णय

रायपुर न्यूज धमाका – छत्‍तीसगढ़ के नगरीय निकायों में काम करने वाले अफसरों और कर्मचारियों के लिए दिवाली त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अब वेतन भुगतान की तारीख बदल गई है। इसको लेकर नगरीय प्रशासन विभाग ने सूबे के सभी नगरीय निकायों को निर्देश जारी किया है।

अफसरों की मानें तो अब तक नगरीय निकायों में कर्मचारियों और अफसरों को हर महीने की 7 तारीख को वेतन दिया जाता था। लेकिन अब यह तारीख बदल दी गई है। नगरीय प्रशासन विभाग की तरफ से राज्‍य के सभी निकायों के प्रमखों को जारी निर्देश में कहा गया है कि अधिकारियों और कर्मचारियों को हर महीने की 7 तारीख के स्‍थान पर 1 तारीख को वेतन भुगतान किया जाएगा। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!