छतीसगढ़रायपुर

गैंगस्टर Aman Sahu को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश, रिमांड बढ़ाने की तैयारी

गैंगस्टर Aman Sahu को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश, रिमांड बढ़ाने की तैयारी

रायपुर न्यूज धमाका – गैंगस्टर अमन साहू को पांच दिन रिमांड पूरी होने के बाद आज शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड बढ़ाने की तैयारी में है। पूछताछ में अमन ने गंज थाना क्षेत्र में वारदात से पहले पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी दी है।

उसी मामले में अब तक उसकी गिरफ्तारी की गई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पीआरए ग्रुप के बाहर गोली चलवाने के मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं की गई। आरोपित की रिमांड बढ़ाने के लिए पुलिस आवेदन करेगी। इसके बाद तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुए गोली कांड में गिरफ्तार करेगी।

तेलीबांधा थाना पुलिस ने तीन दिन पहले आरोपी चालान पेश कर दिया है। इसमें अमन साहू का नाम नहीं है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम और पूछताछ के आधार पर चालान पेश किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!