बिलासपुरछत्तीसगढ

सड़क से लेकर इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर भी जोर होगा लगाना,विरोध प्रदर्शन को लेकर बना माहौल

न्यूज़ धमाका :-महंगाई के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कमेटी के बैनर तले प्रदेशभर में कांग्रेसी अनूठा विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस के दिग्गजों के साथ ही पदाधिकारियों को सड़क से लेकर इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर भी जोर लगाना होगा। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म में विरोध प्रदर्शन को लेकर माहौल बनाना होगा।

आम लोगों के बीच बहस का मुद्दा भी बनाने के निर्देश पीसीसी ने जारी किए हंै। यही नहीं इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म में अपनी सक्रियता की वीडियो क्लीपिंग के अलावा फोटो भी पीसीसी के हवाले करनी होगी। दिग्गजों के सामने किसी चुनौती से कम नहीं है।पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमत के विरोध में आज सुबह साढ़े 11 बजे से कांग्रेसी अनूठा विरोध प्रदर्शन करेंगे।

रसोई गैस सिलिंडर,मोटर साइकिल और स्कूटर पर माल्यार्पण कर विरोध दर्ज कराएंगे। गांधी चौक में आज जमकर माहौल बनेगा। इनकी कोशिश होगी कि आम लोगों को भी आंदोलन से जोड़ा जाए। बाइक के अलावा रसोई गैस सिलिंडर भी यहां बड़ी संख्या में नजर आएगा। इसकी तैयारी एक दिन पहले से ही कांग्रेसजनों ने कर रखी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!