छतीसगढ़धमतरी

पगड़ी की जगह हेलमेट पहनकर निकले पांच दिव्यांग दूल्हे, बाराती बनी पुलिस

अनोखी शादी: पगड़ी की जगह हेलमेट पहनकर निकले पांच दिव्यांग दूल्हे, बाराती बनी पुलिस

धमतरी न्यूज धमाका – धमतरी जिले में आज एक अनोखी शादी का आयोजन किया गया, जिसमें पांच दिव्यांग जोड़ों की शादी संपन्न हुई. यह शादी एक्जेट फाउंडेशन द्वारा आयोजित की गई, जिसमें पुलिसकर्मी बाराती बनकर शामिल हुए. शादी की खास बात यह रही कि सभी दिव्यांग दूल्हों को हेलमेट पहनाया गया और पगड़ी की जगह हेलमेट पहनकर उन्होंने बारात निकाली, जो शहर में आकर्षण का केंद्र बना रहा.

धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने पांचों दिव्यांग दूल्हों को हेलमेट पहनाकर उन्हें सड़क सुरक्षा की अहमियत समझाई. हेलमेट पहनने से ये दूल्हे न केवल अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे थे, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रहे थे. बारात डीजे की धुन में निकाली गई, जिसमें धमतरी विधायक और यातायात पुलिस भी शामिल हुए.

Chhattisgarh Crimes

धमतरी एसपी ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट के वाहन चलाना काफी खतरनाक होता है, जिसके कारण से कई बार गंभीर सड़क दुर्घटनाएं भी होती है. जिसको लेकर एसपी ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!