छतीसगढ़सरगुजा

क्रिश्चियन मोर्चा के राष्ट्रीय व प्रदेश प्रभारी सहित पांच पर FIR, जानिए मामला…

 सरगुजा न्यूज धमाका – अंबिकापुर के गंगापुर स्थित रजवार भवन में अनाधिकृत रूप से कार्यक्रम आयोजन के आरोप में पुलिस ने राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा व भारत मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी व भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव विलास खरात, राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा व इंडियन लीगल प्रोफेशनल एसोसिएशन नईदिल्ली के राष्ट्रीय प्रभारी सुनील डोंगरदिवे ,राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के प्रदेश प्रभारी अरविंद कच्छप, भारत मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य ब्लासियूस तिग्गा, रंजीत बड़ा को पुलिस ने नामजद किया है।

इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल अन्य लोगों के विरुद्घ भारतीय न्याय संहिता की धारा 329(3),333,299,115(2),351(2),319(2),191(2),190 के अतिरिक्त छत्तीसगढ़ पुलिस अधिनियम की धारा 49 के तहत जुर्म दर्ज किया है। इन सभी पर बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजन, अनाधिकृत रूप से दूसरे के स्थान पर भीड़ जुटाने,धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ ही पुलिस की वर्दी का अनाधिकृत उपयोग करने का आरोप है। रजवार समाज के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। धमकाया गया कि जल,जंगल,जमीन पर उनका अधिकार है। रजवार समाज की जमीन की रजिस्ट्री निरस्त कराने तथा केस में फंसाने की भी धमकी दी गई।

यह है मामला

राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा द्वारा बुधवार को गंगापुर के रजवार भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। रजवार समाज के पदाधिकारियों ने झूठी जानकारी देकर उनके सामाजिक भवन परिसर में भीड़ जुटाने का आरोप लगा कार्यक्रम का विरोध किया था। कार्यक्रम को लेकर दोनों समाज के लोग आमने-सामने आ गए थे। कार्यक्रम आयोजन की लिखित अनुमति प्रस्तुत नहीं करने के कारण राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के कार्यक्रम को बीच में ही बंद कर दिया गया था।

यातायात पुलिस की वर्दी में थे कार्यकर्ता

राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के कार्यक्रम में पुलिस की वर्दी का अनाधिकृत उपयोग करने का भी आरोप है। रजवार समाज द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में इस बात का उल्लेख है कि राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के कार्यक्रम में कई कार्यकर्ता यातायात पुलिस के जवानों द्वारा उपयोग किए जाने वाले वर्दी पहने हुए थे। इन्हीं वर्दीधारी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके साथ धक्कामुक्की कर धमकी दी गई।

सोशल मीडिया में वीडियो प्रसारित

राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के कार्यक्रम को बीच में ही बंद कर दिया गया था। इस अधूरे कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहा है। प्रसारित वीडियो को लेकर विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। इस वीडियो में धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। एक समाज विशेष पर की गई टिप्पणियों को लेकर समाज के लोग आक्रोशित हैं। आयोजकों पर कार्रवाई की मांग शुरू हो गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!