छतीसगढ़नारायणपुर

नारायणपुर में मुठभेड़, जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद भागे नक्‍सली, दो IED बरामद

नारायणपुर न्यूज़ धमाका – छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के नक्‍सल प्रभावित कोहकामेटा क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। नारायणपुर के कच्चापाल, इरभट्टी और तोके क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी के दौरान गश्‍त पर निकली सुरक्षा बल पर घात लगाए नक्‍सलियों ने हमला कर दिया। सुरक्षा बल ने हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए नक्‍सलियों को मौके से भागने पर विवश कर दिया।

जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए दो आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए गए। इनमें 1 पाइप बम और 1 कुकर बम शामिल था, जिनका कुल वजन करीब 10 किलोग्राम था। बीडीएस टीम और सुरक्षा बलों ने इन्हें सुरक्षित तरीके से मौके पर ही नष्ट कर दिया।

गश्त पर निकली थी सुरक्षा बल की संयुक्त टीम

दरअसल, शुक्रवार 2 अगस्त 2024 को डीआरजी, जिला पुलिस बल और बीएसएफ 135वीं वाहिनी की संयुक्त टीम विशेष अभियान के दौरान गश्त पर निकले थे। सुरक्षा बलों के आने की भनक लगते ही नक्‍सलियों ने कच्चापाल पहाड़ के मोड़ के पास अचानक हमला बोल दिया।

नक्‍सलियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। नक्‍सली सुरक्षा बलों को जान से मारने और हथियार लूटने के इरादे से फायरिंग कर रहे थे। हालांकि, सुरक्षा बलों ने बहादुरी से जवाबी कार्रवाई की, जिससे नक्‍सली जंगल और पहाड़ का आड़ लेकर भागने पर मजबूर हो गए।

मुठभेड़ के बाद दो विस्‍फोटक बरामद

मुठभेड़ के बाद, सुरक्षा बलों ने इलाके की गहन तलाशी ली और नक्‍सलियों द्वारा लगाए गए दो खतरनाक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए। इनमें एक पाइप बम और एक कुकर बम शामिल था, जिनका कुल वजन लगभग 10 किलोग्राम था। बीडीएस टीम ने दो विस्‍फोटकों को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। इस सफलता के बाद, थाना कोहकामेटा में नक्‍सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!