छतीसगढ़सूरजपुर

CG के सूरजपुर में हाथियों ने दो पंडों बच्चों को कुचलकर मार डाला, तीन महीने के भीतर 12 मौतें

CG के सूरजपुर में हाथियों ने दो पंडों बच्चों को कुचलकर मार डाला, तीन महीने के भीतर 12 मौतें

सूरजपुर न्यूज धमाका –  घटना सूरजपुर वन मंडल के प्रेमनगर स्थित ग्राम पंचायत महेशपुर के आश्रित गांव चितखई का है। पंडो परिवार जंगल में झोपड़ी बनाकर अपना जीवन यापन कर रहा था। वन मंडल में 11 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। घटना की भयावहता का आलम ये कि घटना की रात 11 हाथियों का दल जंगल में विचरण करते हुए झोपड़ी के पास पहुंचा। सभी 11 हाथियों ने एकसाथ हमला कर दिया। हाथियों के हमले से अनजान परिवार के सदस्य गहरी नींद में थे। जब हाथियों ने झोपड़ी को तोड़ना शुरू किया तब उनकी नींद खुली। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हाथी झोपड़ी को तहस-नहस भीतर प्रवेश कर गए। बिखू पंडो ने पत्नी सहित सभी पांच बच्चों को जगाया और हाथियों से बचकर जंगल की तरफ भागने की कोशिश रहे थे। इसी बीच हाथियों का दल आ धमका।

भयावह था मौत का मंजर

हाथियों ने बिखू पंडों के दो बच्चों को अपने घेरे में ले लिया। बिसू और काजल पंडो गहरी नींद में थे। जगाने में देर हुई तो मौत दरवाजे पर आकर सीधे दस्तक देने लगा। दोनों बच्चों को हाथियों ने घेर लिया और फिर शुरू हुआ मौत का तांडव। दोनों बच्चों को हाथियों ने पटक-पटकर मार डाला। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है।

कई दिनों से दल कर रहा विचरण

हाथियों का दल घटना स्थल से लेकर वन मंडल के घने जंगल में कई दिनों से विचरण कर रहा है। वन विभाग के अफसरों के मुताबिक हाथियों का दल प्रेमनगर के विरंजीबाबा जंगल में विचरण कर रहा है।

हाथी प्रभावित इलाके में दहशत में है ग्रामीण

सरगुजा संभाग का पूरा इलाके के साथ ही बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले कोरबा और रायगढ़ जिले के वनांचल क्षेत्र हाथियों से प्रभावित है। बीते तीन महीने के अंतराल में हाथी प्रभावित इलाकों में हाथियों के हमले से 12 से अधिक ग्रामीणों की मौत हो गई है। जाहिर है,वनांचल के ग्रामीणों में भय के साथ ही दहशत का माहौल है।

जशपुर में भी कुछ इस तरह की हुई थी घटना

बगीचा नगर पंचायत के गम्हरिया में दंतैल हाथी ने 4 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। हाथी के हमले से घर में सो रहे पिता,पुत्री व चाचा को हाथी ने पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया था। चीख पुकार सुनकर पड़ाेस का युवक मदद के लिए आगे आया तो हाथी ने उसे भी पटककर मारा डाला था।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!