छतीसगढ़कोरबा

प्रेमिका के चरित्र पर शक…सनकी युवक ने घर को किया आग के हवाले…गिरफ्तार

कोरबा न्यूज धमाका – प्रेमिका के चरित्र पर शक करते हुए आरोपी युवक ने गुस्से में आकर युवती के घर में आग लगा दी, जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया। घर से उठते धुएं को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे…और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए..

घटना के बाद युवती ने जटगा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, और यह स्पष्ट हुआ कि आग आरोपी प्रेमी दहराज सिंह मरपश्चि ने ही लगाई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस तरह की घटनाएं समाज में गुस्से और असुरक्षा की भावना को बढ़ाती हैं, और यह जरूरी है कि ऐसे अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!