छतीसगढ़रायपुर

डीजीपी अशोक जुनेजा को मिला छह महीने का एक्सटेंशन, रविवार को जारी हुआ आदेश…

रायपुर न्यूज़ धमाका – पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के कार्यकाल में राज्य सरकार ने छह महीने वृद्धि की है. गृह विभाग की ओर से इस संबंध में रविवार को आदेश जारी किया गया है

गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश में राज्य शासन के प्रस्ताव पर अखिल भारतीय सेवाएँ (मृत्यु सह सेवानिवृत्ति लाभ) नियम को जनहित में शिथिल करते हुए पुलिस महानिदेशक (पुलिस बल प्रमुख) की सेवा अवधि में 04.08.2024 से आगे 6 माह की वृद्धि का अनुमोदन किया गया है.

इस आदेश के साथ ही डीजीपी अशोक जुनेजा अब फरवरी 2025 तक पद पर बने रहेंगे. इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर द अपॉइंटमेंट कमिटी ऑफ़ कैबिनेट ने छह माह के एक्सटेंशन पर मुहर लगाई थी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!