छतीसगढ़जगदलपुर

PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत, कुर्सी पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

जगदलपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक वरिष्ठ अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर डीएस नेताम का शव सोमवार सुबह उनके सरकारी आवास में कुर्सी पर बैठी हालत में मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शनिवार से थे लापता संपर्क से

जानकारी के मुताबिक, नेताम शनिवार शाम तक ऑफिस में उपस्थित थे, जिसके बाद वे अपने आवास लौटे। रविवार को ऑफिस के सहकर्मियों ने जब उन्हें संपर्क करने की कोशिश की, तो कोई जवाब नहीं मिला। सोमवार सुबह भी यही स्थिति रही। इसके बाद कर्मचारी उनके आवास पहुंचे और वहां उनका शव कुर्सी पर मिला। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

मर्ग कायम, हार्ट अटैक की आशंका

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा।

11 महीने बाद होने वाले थे सेवानिवृत्त

डीएस नेताम मूल रूप से कांकेर जिले के निवासी थे और पिछले 3-4 वर्षों से जगदलपुर में पदस्थ थे। वे अकेले सरकारी आवास में रह रहे थे और 11 महीने बाद रिटायर होने वाले थे। उनके अचानक निधन से विभाग में शोक की लहर है।

पुलिस जुटी जांच में

जगदलपुर एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि शव घर के भीतर कुर्सी पर मिला है और प्रथम दृष्टया मामला प्राकृतिक मौत का प्रतीत होता है। पुलिस ने कहा कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!