छतीसगढ़कोरबा

सनकी आशिक ने पति-पत्नी को उतारा मौत के घाट: शादीशुदा प्रेमिका के साथ बना रहा था संबंध… पति ने देख लिया, प्रेमी ने लात घूसों से पीट-पीटकर मार डाला… फिर गर्लफ्रेंड का भी घोंटा गला

 कोरबा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी वारदात सामने आ रही है। यहां एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पति-पत्नी को मार डाला। बताया जा रहा है जिस महिला की हत्या आरोपी ने की है वो उसकी प्रेमिका थी। जब दोनों संबंध बना रहे थे तब महिला के पति ने देख लिया। जिसके बाद महिला के पति और बॉयफ्रेंड में विवाद हुआ और वारदात को अंजाम दिया। मामला सर्वमंगला चौकी के भिखारी डेरा का है।

मिली जानकारी के मुताबिक वासुदेव यादव (66) और उसकी पत्नी शांता बाई (64) की हत्या की गई है। पुलिस ने महिला के बॉयफ्रेंड के दोस्त शेख रमजान अली (42) को अरेस्ट कर लिया है। वहीं कमल सतनामी (38) फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

दरअसल, ये वारदात 3 दिसंबर की है। कमल सतनामी, दोस्त शेख रमजान अली और महिला का पति वासुदेव यादव के घर से कुछ दूरी पर शराब पी रहे थे। इस दौरान जब महिला का पति वासुदेव यादव नशे में चूर हो गया तो उसे आता हूं कहकर कमल उसके घर चला गया।

कमल जब काफी देर तक वापस शराब पीने वाली जगह पर नहीं आया तो वासुदेव यादव भी अपने घर के लिए चला गया। इस दौरान उसने अपनी पत्नी के साथ कमल को संबंध बनाते देख लिया। कमल ने भंडा फूट जाने की डर से वासूदेव के सीने पर लात मारी। इससे वह गिर गया।

बॉयफ्रेंड ने पत्नी के सामने ही उसके पति को लात-घूंसों से पीट-पीटकर मार डाला। इससे महिला घबरा गई। वह बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगी, तभी कमल का दोस्त शेख रमजान अली मौके पर पहुंचा। दोनों दोस्त एक राय होकर महिला को मारने की साजिश रची।

इस दौरान शेख रमजान अली महिला के पैरों को पकड़ा और कमल ने अपनी गर्लफ्रेंड का गला घोंट दिया। वारदात के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। दूसरे दिन महिला का प्रेमी सर्वमंगला पुलिस चौकी पहुंचा। उसने पुलिस को जानकारी दी कि वासुदेव यादव और उसकी पत्नी की लाश पड़ी है।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मर्डर का खुलासा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस शक के आधार पर पहले कमल को ही पकड़ा, फिर उससे पूछताछ के बाद रमजान को पकड़ा।

इस दौरान दोनों ने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन पुलिस की कड़ाई से पूछताछ के बाद दोनों टूट गए। हत्या की करना कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!