छतीसगढ़भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट से कॉपर स्क्रैप चोरी का मामला: 4 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी गेट पास से की थी घुसपैठ

भिलाई न्यूज धमाका – भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से करीब 240 किलोग्राम कॉपर स्क्रैप चोरी के सनसनीखेज मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने फर्जी गेट पास बनाकर संयंत्र के भीतर घुसपैठ की थी।

घटना का खुलासा:

दिनांक 31 मई 2025 की सुबह 6:15 बजे, भिलाई स्टील प्लांट के बोरिया आउट गेट से बाहर निकलने की कोशिश कर रही हुंडई कार (CG 07 CY 1564) को CISF जवानों ने संदेह के आधार पर रोका। जांच में पता चला कि कार चालक शिवम यादव ने किसी और के नाम का कूट रचित गेट पास इस्तेमाल किया है।

जांच में खुलासा हुआ कि शिवम ने अपने साथी मनोज़ कुमार वर्मा के साथ मिलकर यह फर्जी गेट पास तैयार किया था। इस गेट पास के सहारे वाहन संयंत्र के अंदर ले जाकर कोकओवन-CCD क्षेत्र से तांबे की केबल (कॉपर स्क्रैप) चोरी की गई और उसे कार की गुप्त कैविटी में छुपाकर बाहर ले जाया जा रहा था।

पुलिस की कार्रवाई:

थाना भिलाई भट्टी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की और चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया:

  1. आकाश कुहीकर – फर्जी गेट पास बनाने और चोरी की योजना में शामिल
  2. सचिन माणीकराव पौनीकर – गेट पास तैयार करने में तकनीकी सहयोग
  3. एस. अनिल – बीएसपी गेट पास की एडिटिंग में भूमिका
  4. कैलाश ताम्रकार – चोरी किया गया स्क्रैप खपाने की कोशिश

जप्त सामग्री:

  • कॉपर स्क्रैप – 240 किलो (मूल्य ₹1,32,000/-)
  • फर्जी गेट पास व मोबाइल फोन
  • हुंडई कार CG 07 CY 1564 – घटना में प्रयुक्त वाहन

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी:

नामपताउम्र
आकाश कुहीकरअटल आवास, अर्जुन नगर, कैंप 01, थाना वैशाली नगर35 वर्ष
सचिन माणीकराव पौनीकर32 एकड़, जामुल, थाना जामुल43 वर्ष
एस. अनिलपानी टंकी रोड, बिहारी मोहल्ला, थाना छावनी36 वर्ष
कैलाश ताम्रकारशांतिनगर, थाना सुपेला45 वर्ष

जांच में शामिल अधिकारीगण:

  • निरीक्षक राजेश कुमार साहू
  • सउनि भारत चौधरी
  • आरक्षक विश्वजीत सिंह, हीरेश साहू, युगल देवांगन, अमित सिंह

पुलिस का बयान:

पुलिस के अनुसार, “आरोपियों ने पूरी योजना को सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया। संयंत्र जैसे संवेदनशील स्थान में फर्जी गेट पास के जरिए घुसपैठ और संपत्ति चोरी का यह गंभीर मामला है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।”

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!