छतीसगढ़रायपुर

महंगी बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान: घर-घर बांटे गए स्मार्ट मीटर हटाने के आवेदन

19 जुलाई 2026 //

रायपुर न्यूज़ धमाका – रायपुर  छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते बिजली बिलों और अडानी के स्मार्ट मीटर के विरोध में आज पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनुपम गार्डन, डंगनिया, डीडी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

आम जनता पर पड़ रहा अतिरिक्त आर्थिक बोझ- कांग्रेस

अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर आम नागरिकों से संवाद किया। साथ ही स्मार्ट मीटर हटाने और बदलने के लिए आवेदन पत्र वितरित किए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

जनता की आपत्तियां नजरअंदाज- विकास उपाध्याय

इस अवसर पर विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा  जनता पर महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर का बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्य में भी स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार ने सावधानी बरती, लेकिन छत्तीसगढ़ में जनता की आपत्तियों को नजरअंदाज किया जा रहा है

व्यापक जनआंदोलन की दी चेतावनी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। यदि सरकार ने महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया, तो कांग्रेस इस मुद्दे पर व्यापक जनआंदोलन छेड़ेगी।

इस दौरान देव साहू, संदीप शर्मा, कुलदीप, शिवश्याम शुक्ला, मन्नू वाजपई, योगेश दीक्षित, भीम यादव, ईश्वरी, संदीप सिरमौर, अमन गिल, विजय गीधवानी श्रीनाथ भोगल, वेदप्रकाश कुशवाहा, अजित और किशन गोस्वामी मौजूद रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!