छतीसगढ़रायपुर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने उठाए सरकार की नीतियों पर सवाल, धान खरीदी और नकली दवाइयों सहित AI फोटो मामले पर जताई चिंता

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य में पार्टी के संगठन सृजन अभियान, नकली दवाइयां, धान खरीदी और AI अश्लील फोटो मामले पर गंभीर चिंता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए किसानों और जनता के हितों की रक्षा की मांग की।

नकली दवाइयों पर चिंता

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में कफ़ सिरप और अन्य अमानक दवाइयां बिक रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के जान-माल की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रही और इस पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है।

धान खरीदी का मुद्दा

दीपक बैज ने धान खरीदी के मुद्दे पर कहा कि राज्य में अभी तक 6 लाख किसान पंजीकृत नहीं हो पाए हैं और कई किसान एग्रीस्टेक पोर्टल की वजह से वंचित रह गए। उन्होंने सरकार से कहा कि सोसायटियों में भी किसानों का पंजीकरण होना चाहिए।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू होनी चाहिए। धान की कीमत 3,100 रुपए प्रति क्विंटल है और केंद्र द्वारा बढ़ाए गए MSP के अनुसार किसानों को 3,286 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदना चाहिए।

AI से अश्लील फोटो का मामला

नवा रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) में 36 छात्राओं के फोटो और वीडियो AI के जरिए बनाकर उनका दुरुपयोग करने के मामले में दीपक बैज ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और सरकार को तत्काल संज्ञान लेकर जांच करनी चाहिए।

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस संगठन सृजन का काम प्रदेशभर में जारी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता जिलों का दौरा कर जनता और स्थानीय नेताओं से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह संगठनात्मक सक्रियता केवल कांग्रेस में ही संभव है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!