छतीसगढ़खैरागढ़

कलेक्टर ने लिया स्कूल का जायजा , बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में ली जानकारी 

खैरागढ़ न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के सफल प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रदेश के सभी गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय विद्यालयों हेतु प्रति विद्यालय में शासन के अधीनस्थ जिले के प्रशासनिक एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को मेंटर नियुक्त किया गया है। इसी कड़ी में कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने आरटीई के तहत जिले के भूलाटोला स्थित एक निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल (नेशनल स्कूल ऑफ एजूकेशन) का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति, पेयजल, बच्चों में शिक्षा गुणवत्ता आदि का जायजा लिया। जिसमें सभी मापदंडों में शाला का परिणाम संतोषप्रद रहा है। इसके अलावा उन्होंने बाल शिक्षा अधिकार के तहत शाला में अध्यनरत 68 बच्चों का भौतिक सत्यापन, ड्रापआउट बच्चों की जांच, शिक्षकों की संख्या आदि बिंदुओं पर भी निरीक्षण किया।उन्होंने सभी बच्चों से चर्चा की और शासन द्वारा मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!