छतीसगढ़जशपुर

कुनकुरी को सीएम साय की सौगात : विकास कार्य के लिए ढाई करोड़ रुपये किए स्वीकृत, सभी वार्डों में बनाए जाएंगे मिनी गार्डन 

CM Vishnudev Sai

जशपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद जशपुर जिले में नए सिरे से विकास की गाथा लिखी जा रही है। विकास की इसी कड़ी में कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र में सौंदर्यीकरण सहित कई कार्यों के लिए ढाई करोड़ से अधिक की राशि की मंजूरी मिली है। ये कार्य फिलहाल प्रक्रियाधीन  है। इन कार्यों के पूरे हो जाने से कुनकुरी की तस्वीर संवर जाएगी और इससे नगर को भी अलग पहचान मिलेगी।

वार्डों में बनाया जाएगा मिनी गार्डन 

जहां नगर पंचायत कुनकुरी के वार्ड नंबर 2 में विसर्जन तालाब का सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण किया जाएगा। जिसके लिए 98.31 लाख की राशि स्वीकृत है। इसके अलावा जयस्तंभ चौक के विकास परियोजना के लिए 22.12 लाख मंजूर हुए हैं, 120.43 लाख के इन दो कार्यों के अलावा भी बहुत से कार्य स्वीकृत हुए हैं। जिनमें सड़क के किनारे पौधरोपण के लिए 11.92 लाख, हनुमान टेकरी पैदल पथ का निर्माण, विभिन्न चौक चौराहों में जेब्रा क्रॉसिंग बनाया जाएगा। Cobble stone pathway के लिए भी 10.03 लाख की मंजूरी मिली है। नगर के विभिन्न वार्डों में मिनी गार्डन भी बनाया जाना है। 

यहां बनेंगे मिनी गार्डन 

वहीं रेमते रोड, चर्च गेट, जूदेव प्रतिमा के पास, पंजाब नेशनल बैंक के पास, वार्ड क्र 6 गोर्टो के पास, वार्ड क्र 7 में सामुदायिक भवन के पास, बीएसएनल ऑफिस के पास, बस स्टैंड के पास, वार्ड क्र 10 इस्लाम नगर में महिला बाल विकास ऑफिस के पास वार्ड क्र. 12 शिव मंदिर के पास एवं इंडियन बैंक के बगल में मिनी गार्डन बनेगा, जिससे कुनकुरी की सुंदरता और बढ़ेगी। इसके अलावा देवकी महाराज चौक के विकास के लिए भी 9.23 लाख की स्वीकृति मिली है। इसी तरह बेहराटोली और अंधारी बगीचा में कम्युनिटी हाल भी बनाया जाना है। इन सब  कार्यों के लिए कुल 148.46 लाख की स्वीकृत हुए हैं। इस बारे में कुनकुरी नगर पंचायत के सीएमओ श्री उपाध्याय ने बताया कि ये सारे कार्य अभी टेंडर की प्रक्रिया में है। प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे।

क्षेत्र को मिल रही हैं सभी जरुरी सुविधाएं

सीएम विष्णुदेव साय के प्रयास से कुनकुरी में 220 बिस्तर का अस्पताल और 400 केवी विद्युत सब स्टेशन की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। इससे जहां क्षेत्र में लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगा वहीं आसपास के क्षेत्र के मरीजों को बड़े अस्पताल में इलाज की सुविधा भी मिलेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!