छतीसगढ़दुर्ग

कोर्ट रूम में क्लर्क ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकी मिली लाश, मचा हड़कंप

दुर्ग न्यूज धमाका – जिले के पुरानी भिलाई कोर्ट परिसर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक क्लर्क ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सोमनाथ ठाकुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना का खुलासा तब हुआ जब कुछ लोग कोर्ट रूम पहुंचे और देखा कि सोमनाथ फंदे से लटका हुआ है। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची भिलाई-3 थाना पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि क्लर्क सोमनाथ ठाकुर ने मजिस्ट्रेट अभिनव डहरिया के कोर्ट रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या की वजह साफ नहीं है, क्योंकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है।

इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद स्टाफ और अन्य लोग गहरे सदमे में हैं। सोमनाथ के कुछ साथियों का कहना है कि वह आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान चल रहा था और संभवतः इसी कारण उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की छानबीन में जुटी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!