छतीसगढ़कोरबा

नहर में मछली पकड़ रहे बच्चों को मिली थैली , फिर पुलिस को देनी पड़ी सूचना

कोरबा न्यूज धमाका – जिले में एक युवती का शव प्लास्टिक की बोरी में मिला हैं। प्लास्टिक के थैली के अंदर युवती का सिर और हाथ कटा शव बरामद हुआ हुआ है। बताया जा रहा है कि नहर में मछली पकड़ते वक्त बच्चों को एक प्लास्टिक की बोरी मिली। मामले की सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पहुँचे। फिलहाल मामले की जांच जारी हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार को हैं। हसदेव नदी में बाई तट नहर के पास कुछ बच्चे मछली पकड़ रहे थे। तभी प्लास्टिक की थैली पानी में बहती दिखाई। जब बच्चों ने थैली को नहर से निकालकर और फिर उसे खोल कर देखा तो उसमें से तेज दुर्गंध आ रही थी। जिससे अनहोनी की आशंका जताई गई और पुलिस को मामले की सूचना दी गई. सूचना पर सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और थैली खोलने पर होश उड़ गए. थैली के अंदर युवती का कटा हुआ सिर और हाथ के कुछ हिस्से, लाल रंग का तौलिया और कपड़े मिले. हत्या कर इन हिस्सों को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है. घटनास्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंच गई है और जांच कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!