छतीसगढ़रायपुर

रोहतक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वर्गीय परमेश्वरी देवी को अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हरियाणा के रोहतक पहुंचे, जहाँ उन्होंने हरियाणा सरकार के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की माता स्वर्गीय परमेश्वरी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री साय ने रोहतक स्थित सिंधु भवन पहुँचकर दिवंगत परमेश्वरी देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा —

“स्वर्गीय परमेश्वरी देवी जी एक धर्मपरायण, संस्कारशील और आदर्श मातृशक्ति थीं। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्पद रहेगा।”

इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री ने कैप्टन अभिमन्यु और उनके परिवार को धैर्य व साहस प्रदान करने की प्रार्थना की।


🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!