छतीसगढ़रायपुर

धमतरी में दो बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक, 4-4 लाख रुपए सहायता राशि की घोषणा की…

रायपुर न्यूज धमाका – धमतरी में मार्निंग वॉक पर निकले दो छात्रों की हाइवा के कुचले जाने से हुई मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संवेदना जताई है. उन्होंने ट्वीट कर बच्चों के निधन की खबर को अत्यंत दुखद बताते हुए मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए सहायता राशि देने के निर्देश दिए जाने की जानकारी दी. 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट कर कहा कि धमतरी जिले के ग्राम सलोनी में सड़क दुर्घटना में 2 बच्चों के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है. इस दुःखद घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं. मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ.

धमतरी जिले के ग्राम सलोनी में सड़क दुर्घटना में 2 बच्चों के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है।

इस दुःखद घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।

मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति और शोक…— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 20, 2024

बता दें कि धमतरी जिले के ग्राम सलोनी में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो छात्रों – योगेंद्र यादव और नीरज ध्रुव को रेत से भरे तेज रफ्तार हाइवा ने रौंद दिया था, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर अपना विरोध जताया था. ग्रामीणों को मनाने के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचे थे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!