छतीसगढ़सूरजपुर

अनियंत्रित होकर पलटी कार, 3 की मौत, दो घायल..

सूरजपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें दो महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. यह हादसा सूरजपुर के एनएच 43 मार्ग के चंद्रपुर के पास हुआ, जहां एक स्कॉर्पियो वाहन का टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. साथ ही मर्ग कायम कर तीनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक सभी मृतक अंबिकापुर निवासी हैं और मनेंद्रगढ़ से शादी पार्टी में शामिल होकर अंबिकापुर लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया. फिलहाल सभी की पूरी पहचान सामने नहीं आ सकी है. जानकारी मिलते ही खबर में अपडेट कर दी जाएगी. फिलहाल सूरजपुर की कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!