छतीसगढ़मनेन्द्रगढ़

भाजपा का सदस्यता अभियान : विधायक रेणुका सिंह ने पूरा किया लक्ष्य, 10 हजार से ज्यादा बनवा चुकी हैं सदस्य

मनेन्द्रगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने अपने रेफरल आईडी से 10 हजार से ज्यादा बीजेपी के सदस्य बना कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिले लक्ष्य को पूरा कर लिया है। विधायक रेणुका सिंह ने लक्ष्य पूरा होने पर क्षेत्र के देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। 

दरअसल, 2 सितंबर से शुरू हुए भाजपा संगठन के सदस्यता अभियान के लिए सभी नेताओं को लक्ष्य दिया गया है। छत्तीसगढ़ में अब तक 33 लाख सदस्य हैं, इससे ज्यादा सदस्य बनाए जाएंगे। सांसदों को 20-20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं विधायकों को 10-10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचकर उन्हें भाजपा की सदस्यता बनवाते हुए भरतपुर सोनहत विधानसभा में 10 हजार से अधिक सदस्य बनवा चुकी हैं। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं से अपील की है कि 15 अक्टूबर तक अभियान के तहत सदस्य बनाने कार्य करते रहें।

खुद मैदान में उतरकर चला रही हैं सदस्यता अभियान 

कार्यकर्ताओं की टीम के साथ सुबह शाम अलग-अलग शेड्यूल बनाकर सदस्यता अभियान को लेकर विधायक रेणुका सिंह स्वयं मैदान में उतरकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन कर रही हैं। प्रदेश द्वारा निर्धारित सदस्यता और पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य को पार करने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रही हैं। विधायक रेणुका सिंह ने भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के जनकपुर,  केल्हारी,  कोटडोल,  सोनहत,  रामगढ़,  नागपुर,  बरबसपुर, नई लेदरी, खोंगापानी, चैनपुर,  लोहारी, सरभोका, तारबहरा, पसौरी, उजियारपुर समेत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर नागरिकों से संपर्क कर भाजपा से जुड़ने की अपील करते हुए स्वयं ही अपने रेफरल कोड से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवा रही हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!