
बिलासपुर न्यूज धमाका – प्रधानमंत्री आवास योजना में घर दिलाने का झांसा देकर दो महिलाओं से 3.40 लाख रुपये की ठगी करने वाली भाजपा नेत्री सपना सराफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
शिकायतकर्ता उमा साहू और संतोषी विश्वकर्मा ने कलेक्टर संजय अग्रवाल के जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद नगर निगम के क्लर्क सौरभ तिवारी ने सपना सराफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
ठगी का तरीका
सपना सराफ ने महिलाओं से पीएम आवास दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये लिए और फर्जी रसीदें भी थमा दीं। रसीदों का मिलान नगर निगम कार्यालय में करने पर ठगी का खुलासा हुआ।
दर्ज हुए मामले
पुलिस ने सपना सराफ के खिलाफ धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।



