छतीसगढ़रायपुर

भाजपा नेता- एक्टर राजेश अवस्थी का निधन : हार्ट अटैक से गई जान, सीएम साय ने जताया दुःख

rajesh awasthi

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने देर रात अस्पताल में अंतिम सांस ली। स्व. राजेश अवस्थी छत्तीसगढ़ी फिल्म के प्रमुख अभिनेता थे। फिल्म अभिनेता प्रकाश अवस्थी के छोटे भाई हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के साहित्यिक ,संस्कृत मोर्चा के संयोजक रह चुके हैं। साथ ही वे विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं, राजेश अवस्थी अमलीपदर गरियाबंद के रहने वाले थे। 

सीएम साय ने जताया दुःख 

राजेश अवस्थी के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुःख व्यक्त किया है उन्होंने लिखा कि, छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री राजेश अवस्थी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। पूर्व में वह छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे और यहां की लोक कला, संस्कृति एवं परंपरा के संवर्धन में उनका अनुकरणीय योगदान रहा। उनका निधन छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

युवा कलाकार का जाना अपूरणीय क्षति- साव 

मशहूर फिल्म एक्टर और भाजपा नेता के निधन पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि, बहुत ही ऊर्जावान और प्रभावशाली कलाकार कला और राज्य की संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम राजेश अवस्थी ने किया। भाजपा से जुड़कर उन्होंने लगातार पार्टी के लिए काम किया। ऐसे युवा कलाकार का जाना पार्टी और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है, भगवान उनके परिजन को इस दुख को सहने को शक्ति प्रदान करें। 

हमने समर्पित कार्यकर्ता खो दिया – किरण देव 

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण सिंहदेव दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, आज हम सब बहुत दुखी हैं शोक में है  हमारी पार्टी के सिपाही, भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ के गौरव भाई राजेश अवस्थी का निधन समाचार मिलने से मन बहुत आहत है। हमने एक बेहद समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी। मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। परिवार जनों को इस भारी दुख को सहने की शक्ति मिले ऐसी भगवान के चरणों में प्रार्थना है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!