नई दिल्ली

भाजपा ने जारी की 3 उम्मीदवारों की नई सूची, अपने सभी 65 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है BJP

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका // पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 3 उम्मीदवारों की अपनी नई सूची जारी कर दी है. इस अंतिम सूची के साथ ही भाजपा ने सहयोगी दलों के साथ समझौते में मिली सभी 65 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है. दरअसल, गठबंधन दलों के साथ हुए समझौते के मुताबिक भाजपा राज्य की 117 सदस्यीय विधानसभा में से 65 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है. भाजपा की सहयोगी अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस 37 और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) को समझौते के तहत बची हुई 15 सीटों पर चुनाव लड़ना है.

गुरुवार देर रात को जारी अपनी अंतिम सूची में भाजपा ने अमृतसर सेंट्रल से राम चावला, अमृतसर पूर्व से पूर्व आईएएस अधिकारी जगमोहन सिंह राजू और बाबा बकाला से सरदार मंजीत सिंह मन्ना को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

इससे पहले भाजपा ने 21 जनवरी को दिन में अपने 34 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी और 21 जनवरी को ही देर रात पार्टी ने अपने 35वें प्रत्याशी के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा को पठानकोट से चुनाव मैदान में उतारने का भी ऐलान किया था. 27 जनवरी को दोपहर में भाजपा ने अपने 27 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी और देर रात को घोषित किए गए 3 उम्मीदवारों के नाम के साथ ही भाजपा ने अपने कोटे के सभी 65 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है.

आपको बता दें कि अकाली दल से अलग होने के बाद भाजपा राज्य में पहली बार बड़े भाई की भूमिका में चुनाव लड़ रही है. भाजपा नेताओं का यह दावा है कि अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींढसा के साथ बना भाजपा का गठबंधन राज्य विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने जा रहा है और राज्य की राजनीति में भाजपा एक विकल्प बनने की ओर अग्रसर है. राज्य में 20 फरवरी को चुनाव होना है और मतगणना 10 मार्च को होगी.

बीजेपी की तीसरी सूची में इन 3 उम्मीदवारों के नाम

  1. अमृतसर सेंट्रल से राम चावला
  2. अमृतसर पूर्व से पूर्व आईएएस अधिकारी जगमोहन सिंह राजू
  3. बाबा बकाला से सरदार मंजीत सिंह मन्ना

बीजेपी की दूसरी सूची में इन 27 उम्मीदवारों के नाम

  1. भोआ – सीमा कुमारी
  2. गुरदासपुर – परमिंदर गिल
  3. बटाला – फतेहजंग बाजवा
  4. डेरा बाबा नानक- कुलदीप सिंह काहलवां
  5. मजीठा – प्रदीप सिंह भुल्लर
  6. अमृतसर वेस्ट – कुमार अमित वाल्मीकि
  7. अटारी – बलविंदर कौर
  8. फगवाड़ा – विजय सांपला
  9. शाहकोट – नरिंदरपाल सिंह चंडी
  10. करतारपुर – सुरिंदर महे
  11. जालंधर कैंट – सर्बजीत मक्कड़
  12. आनंदपुर साहिब – डॉ. परमिंदर शर्मा
  13. रोपड़ – इकबाल सिंह लालपुरा
  14. चमकौर साहिब – दर्शन सिंह शिवजोत
  15. मोहाली – संजीव वशिष्ठ
  16. समराला – रणजीत सिंह गहलेवाल
  17. लुधियाना नॉर्थ – प्रवीण बंसल
  18. मोगा – हरजोत कमल
  19. गुरहरसहाय – गुरपरवेज सिंह संधू
  20. बल्लुआना – वंदना सागवान
  21. लंबी – राकेश ढींगरा
  22. मौड़ – दयाल सिंह सोढ़ी
  23. बरनाला – धीरज कुमार
  24. धुरी – रमनदीप सिंह देयोल
  25. नाभा – गुरप्रीत सिंह शाहपुर
  26. राजपुरा – जगदीश कुमार जग्गा
  27. घनौर – विकास शर्मा

बीजेपी की पहली सूची में इन उम्मीदवारों के नाम

  1. सुजानपुर – दिनेश सिंह बब्बू ( डिप्टी स्पीकर रहे हैं)
  2. प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा- पठानकोट
  3. दीनानगर – श्रीमती रेणु कश्यप
  4. हरगोबिंदपुर – बलजिंदर सिंह दकोह
  5. अमृतसर नार्थ – सरदार सुखविंदर सिंह पिंटू
  6. तरनतारन – नवरीत सिंह लवली
  7. कपूरथला – रंजीत सिंह खोजेवाला
  8. जालंधर सेंट्रल – मनोरंजन कालिया
  9. जालंधर नार्थ – कृष्णदेव भंडारी
  10. मुकेरिया – जंगिलाल महाजन
  11. दसूहा – रघुनाथ राणा
  12. चब्बेवाल – डॉ दिलभग राय
  13. गढ़शंकर -नामिशा मेहता
  14. फतेहगढ़ साहिब – दीदार सिंह भटी
  15. अमलोक- कंवर वीर सिंह तोहरा
  16. खन्ना – गुरप्रीत सिंह
  17. लुधियाना सेंट्रल – गुरुदेव शर्मा
  18. लुधियाना वेस्ट – विक्रमसिंह सिद्धू
  19. गिल – एस आर लधर
  20. जगरो – कंवर नरेंद्र सिंह
  21. फिरोजपुर सिटी – राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी
  22. जलालाबाद – पूरणचंद
  23. फाजिल्का – सुरजीत कुमार ज्ञानी
  24. अबोहर – अरुण नारंग
  25. मुक्तसर – राजेश बड़ेला
  26. फ़रीदकोट – गौरव कक्कर
  27. भुचोमंडी – रुपिंदर सिंह सिद्धू

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!