छतीसगढ़मनेन्द्रगढ़

बिना हेलमेट पकड़े गए भाजपा पार्षद, पुलिस ने पकड़ा तो दिखाने लगा धौंस, वीडियो वायरल…

मनेंद्रगढ़ न्यूज धमाका – एक और पूरा देश जब सेना और पुलिस के जवानों को सलाम कर रहा है। मनेन्द्रगढ़ विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल तीन दिन पहले सेना व पुलिस के शौर्य को सलाम कर पहलगाम हमले का पाकिस्तान को करारा जवाब देने पर सेना को बधाई दिए। वहीँ, अब दूसरी ओर चिरमिरी नगर निगम के पार्षद नरेंद्र साहू का पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

चिरमिरी नगर निगम के वार्ड क्रमांक 10 से भाजपा पार्षद नरेंद्र साहू और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। पार्षद साहू बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे। पुलिसकर्मियों द्वारा रोके जाने पर उनका व्यवहार आक्रामक हो गया।

दोनों के बीच विवाद का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में पार्षद को पुलिसकर्मियों से उलझते हुए देखा जा सकता है। पुलिसकर्मियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा, “अरे गलत तो हमलोग किए हैं आप लोग को रोक के, ये गलती हो गया बस” इस घटना में पार्षद ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

पुलिसकर्मी कानून का पालन करवाने की बजाय किनारे हो गए। यह घटना पोंडी थाना के सामने की है। कांग्रेस द्वारा अब इस मामले में थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!