नई दिल्ली

प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि की 10वीं किस्त पर बड़ा अपडेट , फटाफट लिस्ट में चेक करें अपना नाम

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// किसानों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो ये खबर बस आपके लिए है. पीएम किसान योजना के तहत 10वीं किस्त जारी करने की तारीख तय हो गई है. सरकार की तरफ से किस्त ट्रांसफर करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम भी कर लिए गए हैं.

ऐसे चेक करें अपनी किस्त का Status

  • इसके लिए सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • अब आप किसान वेबसाइट में ‘Farmers Corner’ के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब लाभार्थी सूची (Beneficiary Status) पर क्लिक करें.
  • इसमें किसान अपने क्षेत्र से जुड़ी जानकारी राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम इस सेक्शन में भरें.
  • इसके बाद ‘Get Report’ के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने पूरी लिस्ट आ जाएगी.
  • इसके बाद किसान इस लिस्ट में आप अपनी किस्त के Status को देख सकते हैं.

कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

  • इसक लिए सबसे पहले PM Kisan की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • अब आप Farmers Corner पर जाइए.
  • यहां ‘New Farmer Registration’ के विकल्प पर क्लिक करें.
  • इसके बाद यहां आधार नंबर डालिए.
  • फिर कैप्चा कोड डालकर राज्य को चुनना होगा और फिर प्रोसेस को आगे बढ़ें.
  • इस फॉर्म में अपनी पूरी पर्सनल जानकारी भरें.
  • साथ ही बैंक अकाउंट का विवरण और खेत से जुड़ी जानकारी भरें.
  • इसके बाद आप फॉर्म सब्मिट कर सकते हैं

इस योजना के तहत जिन किसानों के खाते में पीएम किसान की 9 वीं किस्त नहीं आई है उन्हें अब अगली किस्त के साथ पिछली राशि भी मिल जाएगी. यानी किसानों को अब 4000 रुपये मिलेंगे. लेकिन आपको बता दें कि यह सुविधा उन किसानों को ही मिलेगी जिन्होंने 30 सितंबर से पहले रजिस्ट्रेशन कराई होगी. अगर आपने भी आवेदन किया है उसे स्वीकार कर लिया जाता है तो आपको एक साथ 4000 रुपये मिलेंगे.प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब किसानों को 10वीं किस्त का इंतजार है. अब तक किसानों के खाते में इस योजना की 9 किस्त डाली जा चुकी है. आपको बता दें कि केंद्र सरकार पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में सलाना 2,000 रुपये की तीन किस्त यानी 6000 रुपये डायरेक्ट भेजती है.  इस योजना का उद्देश्य देश के किसानों की आमदनी को बढ़ाना और सीधे तौर पर उनकी आर्थिक मदद है. 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!