छतीसगढ़रायपुर

रायपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख की कोकिन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रायपुर न्यूज धमाका –राजधानी पुलिस ड्रग्स रैकेट के नेटवर्क का लगातार पर्दाफाश करती नजर आ रही है। शहर में एक तरफ बड़ी टैक्नो पार्टीज में ड्रग्स समेत अन्य नशे की सप्लाई की शिकायत मिलती है। तो वहीं दूसरी तरफ क्राइम ब्रांच और नार्कोटिक्स सेल की टीम एक के बाद एक बड़े खुलासे करती हुई नजर आ रही है। ड्रग्स के इंटरनेशनल नेटवर्क से लेकर अंतरराज्यीय तस्करों तक पुलिस अपना शिकंजा कस रही है। इसी सिलसिले में रायपुर क्राइम ब्रांच ने मनी हाईस्ट की तर्ज पर चलने वाले प्रोफेसर ग्रुप का पर्दाफाश करते हुए बड़ी मात्रा में ड्रग्स के साथ तीन शातिर तस्करों की गिरफ्तारी हुई थी। अब पुलिस की टीम शातिर तस्करों की निशानदेही पर तस्करी का बैकवर्ड नेटवर्क आर्यन ठाकरे को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस को 10 लाख रुपए से अधिक का ड्रग्स बरामद हुआ है। इस पूरे मामले की जानकारी क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल ने प्रेसवार्ता कर दी है।

दरअसल पुलिस ने टिकरापारा क्षेत्र में 10 लाख के ड्रग्स के साथ आर्यन ठाकरे को धर दबोचा है। शातिर तस्कर आर्यन ही शुभम् सोनी, अभिषेक साहू, और सोनू अग्रवाल समेत अन्य को ड्रग्स की सप्लाई करता था। पुलिस की पूछताछ में आर्यन ने क़बूल किया की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली से ड्रग्स लाकर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यो में ड्रग्स की तस्करी करता है। पुलिस की टीम आर्यन ठाकरे के क़ब्ज़े से मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ज़ब्त की है, जिसकी छानबीन की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!