छतीसगढ़रायपुर

भूपेश बघेल का गृहमंत्री पर हमला – “प्रदेश में हत्याएं हो रही हैं, गृहमंत्री फिल्म देखने में व्यस्त”

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने गृहमंत्री पर साधा निशाना, कहा – प्रदेश में हत्याएं, चाकूबाजी हो रही और गृहमंत्री फिल्म देखने में व्यस्त

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृहमंत्री विजय शर्मा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव में एक ही दिन में हुई तीन हत्याओं के बावजूद गृहमंत्री फिल्म देखने और उसके प्रमोशन में व्यस्त हैं।

एक्स पर पोस्ट कर जताई नाराजगी

भूपेश बघेल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा –

“गृहमंत्री इस्तीफा दें! राजनांदगांव में एक ही दिन में तीन हत्याएँ हो गई हैं। विष्णुदेव साय के ‘गृहमंत्री’ एक घटिया फिल्म देखने और उसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। राजनांदगांव की ‘फाइल्स’ देखने का समय इनके पास नहीं है। प्रदेश में भय का वातावरण बना हुआ है। जगह-जगह हत्याएँ, चाकूबाज़ी हो रही है और गृहमंत्री फिल्म देखने में व्यस्त हैं।”

राजनांदगांव में फैला तनाव

दरअसल, राजनांदगांव में एक ही दिन में तीन अलग-अलग हत्याओं की घटनाओं ने पूरे इलाके को दहला दिया है। इन घटनाओं को लेकर विपक्ष लगातार सरकार और प्रशासन पर हमलावर है।

इस्तीफे की मांग तेज

पूर्व सीएम बघेल ने गृहमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है और कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!