छतीसगढ़रायपुर

भीम आर्मी प्रमुख सांसद चंद्रशेखर की सभा, छत्तीसगढ़ में निकालेंगे यात्रा

रायपुर न्यूज़ धमाका – भीम आर्मी के संस्थापक और सांसद चंद्रशेखर आजाद पार्टी के सामाजिक न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आज रायपुर पहुंचे. इस दौरान एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि सामाजिक न्याय यात्रा को मजबूत करने का काम हुआ है. पूरे प्रदेश भर से समस्या को लेकर रैली है.

बलौदाबाजार की घटना को लेकर भीम आर्मी के संस्थापक और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सरकार के इशारे पर प्रशासन ने आरोपियों को बचाने और सतनामी समाज के लोगों पर जुर्म करने के लिए कार्रवाई की. यह बात किसी से छिपी हुई नहीं है. इसको लेकर पूरे देश में आक्रोश है.

उन्होंने पार्टी के आयोजन का जिक्र करते हुए कहा कि यह हमारी यात्रा का प्रथम चरण है, इसी तरह से और तीन यात्रा निकाली जाएगी. बड़ी-बड़ी सभाएं करके समाज को एकजुट करेंगे. सरकार द्वारा जो जुर्म किया जा रहा है, सरकार द्वारा जिन अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है, उसके खिलाफ हमारा मोर्चा जारी रहेगा.

साइंस कॉलेज में वाटरप्रूफ डोम तैयार

बता दें कि रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले कार्यक्रम के लिए वाटरप्रूफ डोम बनाए गए हैं. आयोजन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में भीम आर्मी के लोग शामिल होंगे. पहली बार बड़े पैमाने पर हो रहे पार्टी के आयोजन को लेकर राजनीतिक विश्लेषक भी नजर रखे हुए हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!