छतीसगढ़बिलासपुर

खारंग नदी पर बने एनीकट में बहा 11वीं का छात्र, इधर लोगों की लापरवाही जारी

खारंग नदी पर बने एनीकट में बहा 11वीं का छात्र, इधर लोगों की लापरवाही जारी

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – रतनपुर क्षेत्र के लखराम में खारंग नदी पर बने एनीकट में शुक्रवार की सुबह 11वीं का छात्र बह गया। एसडीआरएफ की टीम पिछले 24 घंटे से छात्र की तलाश में जुटी है। इधर एनीकट के उपर से बह रहे पानी के बीच लोग लापरवाही से आना जाना कर रहे हैं। नीचे ही एसडीआरएफ की टीम छात्र की तलाश कर रही है। लोगों को रोकने के लिए मौके पर पुलिस की टीम भी मौजूद नहीं है।

चप्पल नदी में बहने के कारण उसे निकालने शरद ने छलांग लगा दी

रतनपुर क्षेत्र के चोरहा देवरी में रहने वाले शरद शिकारी 11वीं कक्षा के छात्र थे। शुक्रवार की सुबह वे ट्यूशन जाने के लिए घर से निकले थे। खारंग नदी पर बने एनीकट को पार करते समय उनका चप्पल नदी में बहने लगा। इसे देख शरद ने पानी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने बताया कि शरद कुछ देर तक पानी में तैर रहा था। इसके बाद वह तेज बहाव में गायब हो गया। इसकी जानकारी होते ही स्वजन और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। इधर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची।

छात्र की तलाश कर रही एसडीआरएफ की टीम

एनीकट के उपर से पानी का बहाव चल रहा है। इसके बाद भी लोग बाइक और साइकिल से नदी पार कर रहे हैं। इधर एसडीआरएफ की टीम नीचे में ही छात्र की तलाश कर रही है। मौके से पुलिस बल गायब है। इसके कारण लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!