रायपुरछत्तीसगढ

पत्रकारिता विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर ने की छात्रा के साथ छेड़खानी,पीड़िता ने कराई महिला थाना में एफआईआर दर्ज़

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्विद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर के खिलाफ विवि की छात्रा के साथ  छेड़खानी का मामला सामने आया है। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रोफेसर छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने की कोशिश करता था। जब छात्रा  ऐसा करने पर विरोध करती थी.

तो प्रोफेसर छात्रा को एग्जाम में फ़ेल करने की धमकी देता था, पीड़ित छात्रा ने बताया कि एसोसिएट प्रोफेसर द्वारा यह धमकी भी दी जाती थी क़ि  अगर वो पुलिस के पास जाकर शिकायत करेगी तो वो उसकी हत्या कर देगा। हालांकि इस मामले को लेकर महिला थाने में शिकायत दर्ज़ कर ली गयी है जिसकी पुष्टि एसपी चंचल तिवारी ने की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।  

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!