बिलासपुरछत्तीसगढ

क्षुब्ध होकर बेटे ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान,आम लोगों ने किया चक्काजाम

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- बिल्हा पुलिस एक ग्रामीण को उसके घर से पीटते हुए थाने लेकर आई और यहां भी लगातार पीटने लगी। बेटा काफी देर तक पिता को छोड़ देने के लिए गिड़गिड़ाता रहा लेकिन पुलिस रुकी नहीं। क्षुब्ध होकर बेटे ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।

जानकारी के मुताबिक मृतक हरीशचंद्र गेंदले की बाइक से कल एक बच्ची को टक्कर लगी थी, जिससे उसे कुछ चोट आ गई थी। घटना की रिपोर्ट बिल्हा थाने में दर्ज कराई गई थी। पीड़ित पक्ष के साथ हरीश का कल ही थाने के बाहर समझौता भी हो गया था। मगर बिल्हा पुलिस समझौते की जानकारी होने पर हरीश के घर पहुंच गई।

वहां हरीश के पिता से भागीरथी को उसने मारपीट करते हुए जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बिठाया। पुलिस थाने लाकर उसके साथ मारपीट करने लगी। हरीश पीछे-पीछे थाने पहुंचा और अपने पिता को नहीं पीटने और छोड़ देने की गुहार लगाता रहा। पर, पुलिस ने भागीरथी को नहीं छोड़ा।

इधर थाने से निकलकर हरीश रेल पटरी की ओर चला गया और उसने एक ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। जैसे ही पुलिस को मालूम हुआ कि हरीश ने आत्महत्या कर ली है, उसके पिता को तुरंत छोड़ दिया गया। इधर भैंसबोड़ और आसपास के ग्रामीण इस घटना से आक्रोशित हो गए। सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने के सामने धरना दे दिया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी ग्रामीणों के साथ धरना दे रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!