छतीसगढ़गरियाबंद

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मिली लाश, संदिग्ध अवस्था में बेडरूम में मिला शव, हत्या की आशंका 

गरियाबंद न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ससुराल में संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। शरीर में चोंट के निशान, टूटे मंगल सूत्र को देख मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं ससुराल वाले मृतका का अंतिम संस्कार कराने की जल्दी कर रहे थे।  हत्या की आशंका पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है।

दरअसल यह पूरा मामला छुरा थाना क्षेत्र का है। जहां के कसेकेरा गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खेमबाई ध्रुव की संदिग्ध अवस्था में उसके ही बेडरूम में लाश मिली है। मृतिका अपने माइका पीपरछेड़ी गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। पति अंतिम संस्कार करने में तुला हुआ था, लेकिन मृतका के परिजनों ने बॉडी में चोट के निशान देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।  

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!