श्रीलंकाविदेश

श्रीलंका के बाद मालदीव छोड़कर गोटाबाया सिंगापुर के लिए हुए रवाना, कोलंबो की सड़कों पर घूम रहे टैंक

श्रीलंका,न्यूज़ धमाका :- श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच राजनीतिक संकट गहराता ही जा रहा है. ताजा अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अब मालदीव से सिंगापुर जा रहे हैं. उन्होंने मंगलवार को देर रात श्रीलंका छोड़ दिया था. इसके बाद श्रीलंका में कल दिनभर भारी बवाल हुआ.

श्रीलंका के कोलंबो में फिलहाल कर्फ्यू लगा दिया गया है. इसके अलावा सुरक्षा के लिए सड़कों पर सेना टैंक लेकर घूम रही है. गोटाबाया राजपक्षे ने अबतक राष्ट्रपति पद से इस्तीफा नहीं दिया है. फिलहाल श्रीलंका में रानिल विक्रमसिंघे ने कार्यकारी राष्ट्रपति के तौर पर कुर्सी संभाल ली है.

मालदीव से सिंगापुर जा रहे गोटाबाया

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अब मालदीव से निकल चुके हैं. अब प्राइवेट जेट से वह सिंगापुर जा रहे हैं. वहीं जाकर वह इस्तीफा दे सकते हैं.

इससे पहले बीती रात स्पीकर के घर के बाहर और संसद के बाहर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई थी. बाद में सेना की ओर से शांति बनाए रखने की अपील के बाद आज प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया कि राष्ट्रपति निवास राष्ट्रपति दफ्तर और प्रधानमंत्री का घर खाली करेंगे.

फिलहाल कोलंबो में कर्फ्यू लगाया गया है. बीती रात हुई हिंसक झड़प को देखते हुए संसद की सुरक्षा के लिए सेना टैंक लेकर कोलंबो की सड़कों पर उतरी हुई हैं. कार्यवाहक राष्ट्रपति ने स्पीकर को संदेश दिया है कि वह जल्द ही नए प्रधानमंत्री के लिए सभी दलों से बात करें और सहमति से एक चेहरे की घोषणा करें.

बीती देर रात हुई हिंसक झड़प में एक प्रदर्शनकारी, एक पुलिस जवान और एक सेना के जवान की मृत्यु हुई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!