छतीसगढ़रायपुर

पति-पत्नी की हत्या का आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से भी निकला कनेक्शन…

Raipur News: पति-पत्नी की हत्या का आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से भी निकला कनेक्शन...

रायपुर न्यूज धमाका –  राजधानी के खम्हारडीह इलाके में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या का खुलासा रायपुर पुलिस ने किया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मृतकों का किरायेदार ही निकला। आरोपी मध्यप्रदेश का रहने वाला है और हत्या के बाद से लोकेशन बदल-बदलकर रह रहा था। पुलिस ने खुलासा करते हुए जानकारी दी कि आरोपी ने पाकिस्तान से पढ़ाई पूरी की है और 2012 में माइग्रेट होकर मध्यप्रदेश में रह रहा था। आरोपी का नाम मुकेश कुमार (41 वर्ष) है। आरोपी किस देश का नागरिक है, इसकी भी जाँच पुलिस के द्वारा की जा रही है। साथ ही उसके दस्दतावेज़ों को भी खंगाला जा रहा है।

जानिए घटनाक्रम

दरअसल, खम्हारडीह पुलिस को 30 अक्टूबर की रात साढ़े 10 बजे सूचना मिली कि अवंति विहार सेक्टर-2 में रतनेश्वर बनर्जी और उनकी पत्नी माया बनर्जी की खून से लथपथ लाश घर के अंदर पड़ी है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बंद दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखने पर दोनों खून से लथपथ जमीन में पड़े थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 458/24 धारा 103, 109 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर इसकी जाँच शुरू की।

हत्या की घटना को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया और ASP लखन पटले व एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट व थाना प्रभारी खम्हारडीह को जल्द से जल्द कार्रवाई कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस जाँच में पता चला कि मृतकों के घर एक व्यक्ति किराये पर रहता था, जिसका नाम मुकेश कुमार है। किरायेदार घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। टीम के सदस्यों का किरायेदार मुकेश कुमार के ऊपर शक गहरा गया व टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच टीम के सदस्यों को उसकी मौजूदगी दुर्ग में मिली।

पुलिस के आते ही हो जाता था फरार

पुलिस की विशेष टीम दुर्ग पहुंची तो आरोपी फरार हो चुका था। टीम के सदस्यों द्वारा उसका पीछा दुर्ग, नागपुर, हैदराबाद, मुम्बई, दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ में करते हुए उसे चंडीगढ़ से पकड़ा गया।

पूछताछ में मुकेश ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ में बताया कि मृतक रत्नेश्वर बैनर्जी व माया बैनर्जी के अवंति विहार स्थित मकान में किराये पर रह रहा था। मकान मालिक को उसने किराया भी नहीं दिया था। साथ ही आस-पास के लोगो से लगभग 20 से 25 लाख का उधार लिया था जिसके कारण वो परेशान रहता था। घटना वाले दिन मकान मालिक से किराये को लेकर वाद-विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी गुस्से में आकर रूम में रखे मैटल के नटराज मूर्ती से दोनों मकान मालिकों के शरीर पर लगातार वार कर मृतक रत्नेश्वर बैनर्जी की हत्या कर घायल कर दिया था। इसके बाद दोनों बेहोश पड़े थे तब उनके शरीर से सोने की अंगूठी एवं चैन को लेकर फरार हो गया था।

आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने की अंगूठी, चैन एवं घटना से संबंधित 1 नग फोन व घटना में प्रयुक्त नटराज की मूर्ती जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपी

मुकेश कुमार पिता गणेश लाल उम्र 41 साल निवासी म.नं. 303 सी ब्लॉक सागर न्यू लेक व्यू आयोध्या बाईपास थाना अयोध्या नगर भोपाल मध्यप्रदेश।

इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी खम्हारडीह, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उनि मुकेश सोरी, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, नोहर देशमुख, महेन्द्र राजपूत, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, आर. आशीष राजपूत, महेन्द्र पाल साहू, तुकेश निषाद एवं लालेश नायक तथा थाना खम्हारडीह से प्र.आर. देवेन्द्र धु्रव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!