कोरियाछत्तीसगढ

34 जुआरियों से करीब साढ़े चार लाख नकदी बरामद

कोरबा न्यूज़ पुलिस ने 34 जुआरियों को पकड़ने में बड़ी सफलता अर्जित की है. मोरगा और कटघोरा में हुए कार्रवाई के दौरान लगभग साढ़े चार लाख रुपए नकदी रकम की जब्ती बनाई गई है. वहीं दो चार पहिया वाहन और तीन बाइक को भी जब्त किया गया है कोरबा पुलिस की विशेष टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर चल रहे जुआ की फड़ पर दबिश देकर करीब 34 जुआरियों को पकड़ने में बड़ी सफलता पाई है. जिले के सीमावर्ती क्षेत्र मोरगा में जुआ खेल रहे 31 जुआरी पुलिस की पकड़ में आए जिनके पास से 4 लाख 15 हजार नकदी रकम समेत दो चार पहिया वाहनों को जप्त किया गया है. पकड़े गए अधिकतर जुआरी सरगुजा क्षेत्र के निवासी हैं कटघोरा में भी 3 जुआरियों को पकड़ा गया है, जिनके पास से 23 हजार नकदी रकम समेत 3 बाइकों को जब्त किया गया है. पकड़े गए सभी अपराधी आदतन जुआरी हैं, और अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेलते हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!