छतीसगढ़बिलासपुर

घूमने गई युवती से युवक की दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म और ब्लैकमेल कर ऐंठे लाखों

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – युवती से लव, सेक्स और ब्लैकमेल का मामला सामने आया है. दरअसल, बिलासपुर से मैसूर घूमने गई युवती से युवक की दोस्ती हो गई. इसके बाद युवक उसके शहर पहुंचा और युवती को शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपी युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया. फिर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से 5 लाख 22 हजार रूपये ऐंठ लिए. मामले की शिकायत युवती ने पुलिस से की. जिसपर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है.

तारबाहर क्षेत्र की रहने वाली युवती जुलाई 2023 में मैसूर घूमने गई थी. जहां होटल के रिसेप्शनिस्ट बरेली (यूपी) निवासी अमित तिवारी से उसकी जान पहचान हो गई. मैसूर लौटने के बाद अमित ने युवती से इंस्टाग्राम में दोस्ती कर ली और फिर दोनों के बीच में प्रेम संबंध हो गया. इसके बाद युवती से मिलने अमित बिलासपुर आया और तारबाहर क्षेत्र के एक होटल में उसे मिलने के लिए बुलाया. जहां शादी करने का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाया. इस दौरान आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया.

उसके बाद वीडियो युवती को भेजकर पैसे की मांग करने लगा. आरोपी युवक ने युवती को ब्लैकमेल कर उससे 5 लाख 22 हजार 860 रूपये की वसूली कर ली. इस बीच बीते शनिवार को युवक शहर आया और युवती से पैसे की मांग कर मिलने के लिए बुला रहा था. तभी युवती ने मामले की रिपोर्ट लिखाई और पुलिस को इसकी जानकारी दी. जिस पर पुलिस ने आरोपी अमित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई कर रही है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!